खेलो इंडिया डायलॉग: पीएम मोदी आज युवा एथलीटों को करेंगे संबोधित

HIGHLIGHTS
- पीएम मोदी गुरुवार को युवा एथलीटों और नेताओं को संबोधित करेंगे।
- 1,500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम वर्चुअली आयोजित होगा।
- कई प्रमुख एथलीट और पदक विजेता युवाओं से संवाद करेंगे।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘खेलो इंडिया डायलॉग - खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत युवा एथलीटों और युवा नेताओं को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर यह कार्यक्रम 1,500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया जाएगा। बड़े स्तर पर होने वाला यह युवा सहभागिता कार्यक्रम उभरते एथलीटों, विद्यार्थियों, नीति निर्माताओं और जाने-माने खिलाड़ियों को एक मंच पर लाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को भारत के खेल इकोसिस्टम को मजबूत करने और उनके लिए अवसर बढ़ाने को लेकर विचार साझा करने का मंच उपलब्ध कराना है।
फिजिकल कार्यक्रम भी होंगे आयोजित
प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन के बाद देशभर के भाग लेने वाले संस्थानों में एक साथ फिजिकल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आईआईटी, आईआईएम, एम्स, प्रमुख मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले संस्थानों में शामिल हैं।
यह पहल चार प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित होगी। इनमें जमीनी स्तर पर खेल ढांचे को मजबूत करना, कोचिंग और प्रतियोगिता के अवसर, 2036 ओलंपिक्स को ध्यान में रखते हुए प्रतिभाओं की पहचान और उनका विकास, गवर्नेंस व नेतृत्व में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना और युवाओं को भविष्य के लिए जरूरी स्किल्स, वॉलंटियरिंग के अवसर तथा देश निर्माण के रास्ते उपलब्ध कराना शामिल है।
जाने-माने एथलीट्स भी जुड़ेंगे
कार्यक्रम के खास हिस्से में युवा प्रतिभागियों और भारत के कुछ प्रमुख एथलीट्स व पदक विजेताओं के बीच बातचीत होगी। दीपा करमाकर, साइना नेहवाल, गगन नारंग, श्रीजेश, मैरी कॉम, बाइचुंग भूटिया, पुलेला गोपीचंद, अंजू बॉबी जॉर्ज, कर्णम मल्लेश्वरी, मीराबाई चानू और पीटी. उषा जैसे विभिन्न खेलों के दिग्गज युवाओं के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान वे खेलों में अपने सफर, चुनौतियों और अनुभवों पर चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम में बातचीत का दायरा खेल समुदाय तक सीमित नहीं रहेगा। संसद सदस्य, विधायक, केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री और राज्यों के खेल मंत्री अलग-अलग स्थानों पर इसमें शामिल होंगे और चार निर्धारित विषयों पर युवाओं के साथ संवाद करेंगे।
प्रतिभा विकास पर जोर 2035 ओलंपिक्स के लिए भारत के दीर्घकालिक लक्ष्यों से जुड़ने की उम्मीद है। इसमें वैज्ञानिक तरीके से प्रतिभाओं की पहचान, एथलीट विकास और युवा खिलाड़ियों के लिए जमीनी स्तर से शीर्ष स्तर तक आगे बढ़ने के मजबूत रास्ते तैयार करने पर चर्चा होगी।
आयोजकों की योजना इस कार्यक्रम के जरिए राष्ट्रीय खेल दिवस के बाद भी युवाओं की लगातार भागीदारी को बढ़ावा देने की है। प्रतिभागियों को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज में हिस्सा लेने और ‘माय भारत’ पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.