नेपाल बाढ़: पीएम मोदी ने बालेन शाह से फोन पर की बात, राहत-बचाव में मदद का दिया भरोसा

HIGHLIGHTS
- पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से फोन पर बातचीत की।
- बातचीत में नेपाल में बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान पर चर्चा हुई।
- पीएम मोदी ने बाढ़ में हुई मौतों पर दुख जताया।
नई दिल्ली। नेपाल में आई भीषण बाढ़ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने समकक्ष बालेन शाह से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान पर दुख जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल में अपने भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।
भारत ने नेपाल को हर संभव मानवीय मदद देने की पेशकश की है। दोनों देशों की टीमें बचाव और राहत कार्यों के लिए मिलकर काम कर रही हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल में बाढ़ के कारण हुई मौतों पर दुख जताते हुए बचाव और राहत कार्यों के लिए भारत की ओर से मदद की पेशकश की। नेपाल में बाढ़ से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुश्किल समय में भारत नेपाल के साथ- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने 'एक्स' पर लिखा कि उन्होंने प्रधानमंत्री बालेन शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ के कारण हुई मौतों पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल में अपने भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।
नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही
नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, रसुवा और आसपास के इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन के बाद 384 से ज्यादा लोगों के लापता होने की सूचना है। इनमें 291 विदेशी पर्यटक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। लापता विदेशी नागरिकों में 105 भारतीय भी शामिल हैं।
भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों की सहायता और जानकारी के लिए इमरजेंसी नंबर जारी किए हैं।
- +977 985 131 6807
- +977 970 910 7500
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.