अमृतसर में हथियारों की बड़ी खेप बरामद, AK-47 और दो हैंड ग्रेनेड के साथ तस्कर गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हथियारों की खेप पकड़ी।
- बरामद हथियारों में एक AK-47 राइफल और उसकी मैगजीन शामिल है।
- पुलिस ने बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
अमृतसर। त्योहारों से पहले पंजाब की अमन-शांति को प्रभावित करने की कोशिश को अमृतसर रूरल पुलिस ने नाकाम करने का दावा किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी के नेटवर्क को तोड़ दिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने हथियारों की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
डीजीपी पंजाब गौरव यादव की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, अमृतसर रूरल पुलिस ने एक AK-47 राइफल, उसकी मैगजीन, बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस और दो खतरनाक हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। AK-47 और हैंड ग्रेनेड की बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
मामले की शुरुआती जांच में विदेशी ताकतों से जुड़े लिंक सामने आने की बात कही गई है। पुलिस जांच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे देश विरोधी ताकतों के संपर्क में था।
पाकिस्तान से भेजी गई थी हथियारों की खेप
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हथियारों की यह खेप पाकिस्तान से सीमा पार करवाकर भारत भेजी गई थी। बरामदगी के बाद अमृतसर के घरिंडा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और Explosive Substances Act की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
नेटवर्क की कड़ियों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच का उद्देश्य नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों का पता लगाना है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद हथियार किसे सप्लाई किए जाने थे और इनके जरिए किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की क्या योजना थी।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा है कि पंजाब की अमन-शांति बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.