'दलित का बेटा सीएम, अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम': ओवैसी का योगी-अखिलेश पर हमला

HIGHLIGHTS
- लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने संयुक्त रैली को संबोधित किया।
- रैली का आयोजन 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' के बैनर तले किया गया।
- ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा बहुत दिन तक नहीं रहने वाले हैं।
लखनऊ। संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' के बैनर तले संयुक्त रैली को संबोधित किया।
इस दौरान ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि बाबा बहुत दिन तक नहीं रहने वाले हैं। इसके साथ ही ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को इस बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का दम भरा। उन्होंने यूपी में बढ़ते एनकाउंटर का विरोध भी किया।
ओवैसी ने बीजेपी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला। परिवारवाद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक ही परिवार का राज स्वराज नहीं कहलाता। इसके लिए समाज में बराबरी होना जरूरी है।
असपा ने लखनऊ से फूंका चुनावी बिगुल
बता दें कि लखनऊ में तीसरे मोर्चे असपा ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की संयुक्त रैली में सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। महारैली में मंच पर पहुंचे दोनों नेताओं का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों ने हाथ उठाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।
पांच लाख समर्थकों के जुटने का था दावा
हालांकि, रैली को लेकर जिस जोर-शोर से दावे किए गए थे, वे पूरे नहीं हो पाए। असपा गठबंधन ने रैली में पांच लाख समर्थकों के जुटने का दावा किया था, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इसमें करीब एक लाख लोग ही शामिल हो पाए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.