संविधान दिवस पर सपा ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र, आजम खान बोले- अब मैं अखिलेश के साथ हूं

HIGHLIGHTS
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संविधान दिवस पर लखनऊ में पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया।
- घोषणापत्र को 'जन-मन का मैनिफेस्टो' और 'पीडीए का प्रणपत्र' नाम दिया गया है।
- आजम खान ने कहा कि एक समय उन्हें और उनके बेटे को एनकाउंटर किए जाने का डर था।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ में जनसभा की और पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया। सपा ने अपने इस घोषणापत्र को 'जन-मन का मैनिफेस्टो' और 'पीडीए का प्रणपत्र' नाम दिया है।
इस मौके पर सपा सरकार में मंत्री रह चुके आजम खान ने अपने संबोधन में कहा कि एक समय ऐसा था, जब उन्हें और उनके बेटे को लग रहा था कि उनका एनकाउंटर कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों को अलग-अलग गाड़ियों में लाया गया था। आजम खान ने कहा कि जेल की जिंदगी मौत से भी बदतर थी और उनके साथ अंग्रेजों से भी बुरा व्यवहार किया गया।
आजम खान ने कहा कि वे वोट कटवा नहीं, बल्कि वोट जुड़वा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब वह अखिलेश यादव के साथ हैं।
घोषणापत्र में क्या है खास?
घोषणापत्र जारी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अच्छे दिन तो नहीं आए, लेकिन अब बुरे दिन जाने वाले हैं। समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणापत्र के माध्यम से महिलाओं, युवाओं, किसानों और कर्मचारियों को साधने की तैयारी की है।
घोषणापत्र की तारीख और उसके नाम के जरिए पार्टी ने सामाजिक न्याय से जुड़े अपने राजनीतिक विमर्श को संविधान और जनता की आकांक्षाओं से जोड़ने की कोशिश की है।
सपा प्रमुख महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने, स्त्री समृद्धि योजना शुरू करने, आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर स्थायी नौकरी देने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, भर्तियों में पूरा आरक्षण देने और गन्ना किसानों को 24 घंटे के भीतर भुगतान करने जैसे वादे पहले ही कर चुके हैं।
इससे पहले वर्ष 2022 के घोषणापत्र में भी समाजवादी पार्टी ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों की कर्जमाफी और लैपटॉप वितरण जैसे वादे किए थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.