दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, ITO में PM2.5 का स्तर 304; कई इलाकों में 200 के पार

HIGHLIGHTS
- दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर चिंताजनक स्थिति में पहुंचा।
- सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, ITO में PM2.5 का स्तर 304 दर्ज किया गया।
- दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) में PM2.5 का स्तर 300 रहा।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है। शहर के कई इलाकों में हवा में मौजूद बेहद सूक्ष्म प्रदूषण कण पीएम2.5 की मात्रा काफी अधिक दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, आईटीओ में पीएम2.5 का स्तर 304 और दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) में 300 रहा। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में यह आंकड़ा 284 तक पहुंच गया। इससे पता चलता है कि राजधानी के कई हिस्सों में लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ रही है।
आंकड़ों के मुताबिक, आईटीओ और डीटीयू के अलावा सीआरआरआई मथुरा रोड पर पीएम2.5 का स्तर 279, आनंद विहार में 270, बुराड़ी क्रॉसिंग में 269 और चांदनी चौक में 264 दर्ज किया गया। पंजाबी बाग में यह 260, बुराड़ी में 259, आया नगर में 258 और विवेक विहार में 252 रहा।
दिल्ली के ज्यादातर निगरानी केंद्रों पर पीएम2.5 का स्तर 200 से ऊपर दर्ज किया गया। इनमें बवाना, छावला, जहांगीरपुरी, मुंडका, नरेला, रोहिणी, नेहरू नगर, आरके पुरम और सोनिया विहार जैसे इलाके शामिल हैं।
दूसरी ओर, पटपड़गंज में पीएम2.5 का स्तर 180, मंदिर मार्ग में 182 और वासुंधरा एन्क्लेव में 187 दर्ज किया गया। पूसा और श्री अरबिंदो मार्ग के निगरानी केंद्रों पर यह स्तर 141 रहा। इसके अलावा लोदी रोड में 151, नजफगढ़ में 158 और करणी सिंह शूटिंग रेंज में 175 का आंकड़ा दर्ज किया गया। हालांकि, इन इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर सामान्य से काफी अधिक बना हुआ है।
कई निगरानी केंद्रों पर नहीं मिले आंकड़े
कुछ निगरानी केंद्रों पर पर्याप्त आंकड़े उपलब्ध नहीं होने के कारण वहां प्रदूषण का स्तर दर्ज नहीं किया जा सका। इनमें अशोक विहार, बदरपुर, दिल्ली कैंट और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शामिल हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, पीएम2.5 के बेहद छोटे कण सांस के साथ फेफड़ों के अंदर तक पहुंच सकते हैं। लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से सांस और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारी से जूझ रहे लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.