कोलाघाट में नितिन गडकरी ने चखी झालमुड़ी, सीएम शुभेंदु अधिकारी के साथ लिया बंगाली स्नैक का स्वाद

HIGHLIGHTS
- नितिन गडकरी ने गुरुवार को कोलाघाट में झालमुड़ी का स्वाद लिया।
- इस दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।
- गडकरी ने झालमुड़ी खाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।
कोलकाता। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ बंगाल के मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का स्वाद लिया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी यहां भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
सोशल मीडिया पर वीडियो किया साझा
नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है। इसमें वे मुरमुरे, हरी मिर्च और मसालों से बनी चटपटी झालमुड़ी का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वे स्थानीय विक्रेता से बातचीत भी करते नजर आए। गडकरी ने अपनी पोस्ट में बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने ही उनके लिए इस खास बंगाली स्नैक का इंतजाम किया था।
गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी झारग्राम में अचानक अपना काफिला रुकवाकर झालमुड़ी का स्वाद चखा था।
22 नेशनल हाईवे परियोजनाओं का शुभारंभ
इस आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल के बुनियादी ढांचे को लेकर बड़ी सौगात दी। उन्होंने राज्य में कुल 8,700 करोड़ रुपये के निवेश वाली 22 नेशनल हाईवे परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
इसके अलावा, भविष्य में पश्चिम बंगाल के सड़क नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए उन्होंने कुल 1 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की भी बड़ी घोषणा की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.