सोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसा, दो भारी वाहनों में टक्कर के बाद लगी आग, दो लोगों की मौत

HIGHLIGHTS
- वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर लोहरा गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ।
- हादसा रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत के पास हुआ।
- हाइवा और डीसीएम वाहन के बीच जोरदार टक्कर हुई।
वाराणसी। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत के पास लोहरा गांव में दो भारी वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इसी दौरान एक बाइक सवार भी वाहनों के बीच फंस गया। हादसे में बाइक सवार समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
यह दुर्घटना हाइवा और डीसीएम वाहन के बीच हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और लपटें तेजी से फैलने लगीं। देखते ही देखते दोनों वाहन आग की चपेट में आकर धू-धूकर जलने लगे। इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
ये हुए घायल
हादसे में घायल लोगों की पहचान खलासी मनोहर (45), निवासी नानूपुर, अदलहाट, मिर्जापुर और गोलू पाल (20), पुत्र संजू पाल, निवासी मिर्जापुर के रूप में हुई है।
इनकी हुई मौत
हादसे में अभय (34), पुत्र भिक्खु राम, निवासी लालपुर नोडिहा, मिर्जापुर की मौत हो गई। वह खड़िया से बस्ती राखड़ लेकर जा रहे थे और मनोहर के ट्रक के चालक थे।
भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों के चालक और खलासी अंदर ही फंस गए। इसी बीच एक बाइक सवार भी दोनों वाहनों के बीच फंस गया। आग लगने के कारण उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के दौरान गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। दोनों के शरीर पूरी तरह जल गए हैं।
मौके पर सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, सीओ यातायात सुधीर सिंह समेत कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। हादसे के चलते वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर आवागमन बंद रहा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.