मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर किसान की मौत

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे-58 पर गुरुवार सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हुआ।
- खेत से गन्ना लेकर शुगर मिल जा रहे किसान रणवीर की मौत हो गई।
- अज्ञात वाहन ने किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मारी।
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर गुरुवार सुबह करीब 7 बजे हुए सड़क हादसे में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। खेत से गन्ना लेकर शुगर मिल जा रहे किसान रणवीर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद रणवीर ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और गन्ने से लदी ट्रॉली के नीचे दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों और किसानों की मदद से काफी मशक्कत के बाद उसे ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
यह हादसा थाना मंसूरपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, किसान रणवीर अपने खेत से गन्ना लेकर शुगर मिल में डालने जा रहा था। इसी दौरान उसकी गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के प्रभाव से रणवीर नीचे गिर गया और ट्रॉली के नीचे दब गया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर काफी प्रयास के बाद किसान को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने तत्काल क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात फिर से सुचारू हो सका।
उधर, रणवीर की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.