उत्तर प्रदेश
लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर कैंप में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

HIGHLIGHTS
- आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
- सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
- दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया।
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह लेबर कैंप में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें दिखाई देने के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर स्टेशन प्रभारी सुमित सिंह ने बताया कि दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।
उन्होंने बताया कि हादसे में फिलहाल किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.