मेरठ श्रद्धालु की वृंदावन मंदिर में दर्शन के दौरान मौत, भीड़ के दबाव से बिगड़ी थी तबीयत

वृंदावन के ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान मेरठ के एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह गेट के पास अचेत होकर गिर गए। परिजन उन्हें तुरंत जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर शव अपने साथ ले गए।
मेरठ के मवाना स्थित निलोहा से लगभग 50 लोग वृंदावन के मंदिरों में दर्शन के लिए आए थे। मृतक कृपाल (55) पुत्र शेर सिंह अपने छोटे भाई ओमप्रकाश और भतीजे टीटू के साथ दर्शन करने आए थे। टीटू ने बताया कि मंदिर में दर्शन के दौरान उनके चाचा ओमप्रकाश की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गेट नंबर चार पर पहुंचते ही वह अचेत होकर गिर पड़े।
मंदिर में मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाने की सलाह दी, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि प्रथमदृष्टया मृत्यु का कारण हार्ट अटैक प्रतीत होता है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया, लेकिन परिजन ने लिखित रूप में इन्कार कर दिया और शव अपने घर ले गए। मंदिर प्रबंधन द्वारा जारी किए गए सीसीटीवी फुटेज में ओमप्रकाश अचानक गेट के पास गिरते हुए नजर आ रहे हैं। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर भीड़ नहीं थी और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत हार्ट अटैक के कारण हुई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.