मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को बताया भाई, बोले- कोई परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता

HIGHLIGHTS
- मोहम्मद शमी बुधवार को खानपुर विधायक के कैंप कार्यालय पहुंचे।
- शमी ने उमेश कुमार के साथ क्रिकेट खेला और उन्हें गेंदबाजी कराई।
- शमी के पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक वहां पहुंचे।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी बुधवार को खानपुर विधायक उमेश कुमार के नहर किनारा स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पूर्व पत्नी की ओर से विधायक पर लगाए गए आरोपों को लेकर शमी से सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा, “उमेश कुमार मेरे भाई हैं। कोई मेरे परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता।”
शमी से जब पूछा गया कि उनकी पत्नी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं तो उन्होंने कहा कि जिसे चुनाव लड़ना है, वह लड़े। उन्हें इससे कोई एतराज नहीं है।
उमेश कुमार के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए शमी
कैंप कार्यालय पहुंचने के दौरान मोहम्मद शमी ने विधायक उमेश कुमार के साथ क्रिकेट भी खेला। शमी ने विधायक को गेंदबाजी कराई। उनके वहां पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में प्रशंसक भी कैंप कार्यालय पहुंच गए।
प्रशंसकों ने शमी के साथ सेल्फी ली और तस्वीरें खिंचवाईं। शमी ने भी प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान विधायक उमेश कुमार के साथ अपने रिश्ते को लेकर दिया गया शमी का बयान चर्चा में रहा।
क्या है पूरा मामला?
क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पूर्व पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद के मामले में खानपुर विधायक उमेश शर्मा का नाम भी सामने आया था। शमी की पूर्व पत्नी ने उमेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे।
कुछ दिन पहले विधायक उमेश कुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि मोहम्मद शमी जल्द रुड़की आएंगे और पूर्व पत्नी से जुड़े आरोपों पर खुद जवाब देंगे। बुधवार को रुड़की पहुंचे शमी ने अपने बयान के जरिए उमेश कुमार के साथ अपने रिश्ते को लेकर स्थिति स्पष्ट की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.