रूस में फंसे खतौली के यश की मां ने लगाई मदद की गुहार, विदेश मंत्री से सकुशल वापसी की अपील

HIGHLIGHTS
- यश कुमार सैनी खतौली के ग्राम बड़सू के निवासी हैं।
- परिजनों के अनुसार, यश रूस में डिलीवरी ब्वॉय का काम करने पहुंचे थे।
- वह 26 अप्रैल 2024 को बैंकॉक के रास्ते रूस गए थे।
खतौली के ग्राम बड़सू निवासी यश कुमार सैनी की मां अनीता देवी ने अपने बेटे की रूस से सकुशल वापसी के लिए केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से मदद की अपील की है। शनिवार को खतौली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सरकार से बेटे की मदद करने की गुहार लगाई।
परिजनों के मुताबिक, यश को रूस में डिलीवरी ब्वॉय का काम मिला था। वह 26 अप्रैल 2024 को बैंकॉक के रास्ते रूस पहुंचा था। 17 मई को काम शुरू करने के बाद उस पर गलत काम करने का दबाव बनाया गया। परिजनों का कहना है कि इनकार करने के बाद उसे एक मामले में फंसाकर पुलिस हिरासत में ले लिया गया।
अनीता देवी ने बताया कि यश ने टेलीग्राम के जरिए संदेश भेजकर जानकारी दी है कि वह ठीक है और कोर्ट में अपना पक्ष रख रहा है। उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मानवीय आधार पर मदद की अपील की है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी ने किया। अखिलेश यादव ने भी परिवार को मदद का भरोसा दिया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.