मुजफ्फरनगर में ई-रिक्शा पलटने से तीन युवक घायल, सीएचसी में भर्ती

HIGHLIGHTS
- मीरापुर थाना क्षेत्र में संभलहेड़ा चौकी के पास ई-रिक्शा पलट गया।
- हादसे में तीन युवक रोहित कुमार उर्फ अरब सिंह, नसीम और अमीरुद्दीन घायल हुए।
- तीनों युवक ई-रिक्शा से जानसठ जा रहे थे।
मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाना क्षेत्र में संभलहेड़ा चौकी के पास ई-रिक्शा पलटने से तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद तीनों को सीएचसी जानसठ में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
ई-रिक्शा में ग्राम संभलहेड़ा निवासी रोहित कुमार उर्फ अरब सिंह, मीरापुर निवासी नसीम पुत्र इमामुद्दीन और अमीरुद्दीन पुत्र रमजानी सवार थे। तीनों ई-रिक्शा से जानसठ की ओर जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा तेज रफ्तार में था। संभलहेड़ा चौकी के नजदीक अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी जानसठ भिजवाया। पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.