मुजफ्फरनगर में 8 दिन से लापता है 21 वर्षीय अतुल, मोबाइल भी बंद; परिजनों ने SSP से लगाई गुहार

HIGHLIGHTS
- घर नहीं पहुंचने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
- लापता युवक का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।
- परिवार और ग्रामीणों ने कई स्थानों पर अपने स्तर से तलाश की।
मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के गांव भैंसी निवासी 21 वर्षीय अतुल पुत्र संतर पाल पिछले आठ दिनों से लापता है। काफी तलाश के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल सका। शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे पीड़ित परिवार के सदस्य और ग्रामीण SSP संजय कुमार वर्मा से मिले। उन्होंने शिकायती पत्र देकर अतुल की जल्द तलाश कर उसे बरामद करने की मांग की।
शिकायती पत्र में कपिल ने बताया कि उनका भाई अतुल गांव भैंसी में सुशील के यहां लकड़ी का काम करता था। 29 अगस्त 2026 को दोपहर करीब एक बजे वह खाना खाने के लिए घर जाने की बात कहकर वहां से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा।
लापता होने के बाद से मोबाइल भी बंद
परिजनों के मुताबिक, अतुल के पास उस समय मोबाइल फोन था, लेकिन उसके लापता होने के बाद से फोन बंद आ रहा है। परिवार और ग्रामीणों ने अपने स्तर से कई जगह उसकी तलाश की, लेकिन अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
युवक के लगातार आठ दिनों से लापता होने के कारण परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। शनिवार को परिजन और ग्रामीण SSP कार्यालय पहुंचे और मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
SSP संजय कुमार वर्मा ने परिवार को मामले में ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने युवक की जल्द तलाश कराने का भरोसा दिलाते हुए परिवार और ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.