मुजफ्फरनगर में प्रेमी के घर पहुंची नाबालिग, निकाह की जिद पर चौखट पर बैठी; वीडियो वायरल

HIGHLIGHTS
- लड़की का आरोप है कि युवक करीब तीन साल से शादी का भरोसा दे रहा था।
- लड़की ने युवक पर इसी दौरान उसके साथ संबंध बनाने का आरोप लगाया।
- घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़की घर की चौखट पर बैठी नजर आ रही है।
मुजफ्फरनगर में शनिवार को एक नाबालिग लड़की अपने बॉयफ्रेंड के घर पहुंच गई और उससे निकाह करने की जिद पर अड़ गई। लड़की घर की चौखट पर बैठ गई। उसका आरोप है कि युवक पिछले करीब तीन साल से उससे शादी करने का भरोसा देता आ रहा था।
लड़की का कहना है कि इसी दौरान युवक ने उसके साथ संबंध भी बनाए। इसी बात को लेकर वह युवक के घर पहुंची और उससे निकाह करने की बात कही। मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र का है।
वीडियो में निकाह की जिद करती नजर आई लड़की
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लड़की घर की चौखट पर बैठी दिखाई दे रही है। वीडियो में वह कहती सुनाई दे रही है कि उसे आरिश से अभी निकाह करना है। उसका कहना है कि जब तक निकाह नहीं होगा, वह वहां से नहीं जाएगी।
लड़की ने आरोप लगाया कि युवक के परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उसका दावा है कि 3 से 4 लड़कियों ने उसके साथ हाथापाई की।
इसके बाद लड़की ने पुलिस को सूचना देने के लिए 112 नंबर पर कॉल किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
बताया जा रहा है कि हंगामे और विवाद के बाद आरोपी युवक मौके से निकल गया। पुलिस लड़की की शिकायत और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.