मुजफ्फरनगर: भाजपा नेता व साथियों पर हमले में आठ आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। भाजपा मंडल के सोशल मीडिया सेल के नगर संयोजक और उनके साथियों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने दो कारें भी जब्त की हैं। इसके अलावा, एक बालक को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।
जानकारी के अनुसार, नगर संयोजक अभिषेक गोयल अपने साथियों दीपक, अनुज सैनी, आशु सैनी, सोरभ सैनी और एक अन्य व्यक्ति के साथ मोहल्ला कुंदनपुरा से एक कार किराए पर लेकर मेरठ जनपद के गांव लावड़ में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
रास्ते में कार चालक द्वारा नशीले पदार्थ लेने पर उन्हें आपत्ति हुई और इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि लौटते समय कार चालक ने अपने 15-20 साथियों को बुलाया और संधावली अंडरपास के पास पहले से घात लगाए उनके साथियों ने भाजपा नेता और उनके साथियों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने गले में कपड़ा और साफा डालकर जानलेवा हमला किया, जिससे भाजपा संयोजक की हालत गंभीर हो गई।
पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुला (जामियानगर), सावेज त्यागी (खालापार), सुभान (खालापार), फैज राणा (सुजडू), अदनान (खालापार), अजीम (जामियानगर), हैदर (सुजडू) और ताबिश (खालापार) शामिल हैं। साथ ही एक बालक को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
पुलिस ने आरोपी से बरामद की गई दो कारों को भी अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.