बारात से लौट रहे युवकों पर हमले का आरोप, स्वामी यशवीर महाराज ने दी पंचायत की चेतावनी

मुजफ्फरनगर: तितावी थाना क्षेत्र के लडवा गांव में बारात से लौट रहे युवकों पर कथित हमले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना पर स्वामी यशवीर महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
स्वामी यशवीर महाराज ने बयान जारी कर आरोप लगाया कि गांव लडवा में कश्यप समाज के एक परिवार में बारात आई थी। उनके अनुसार, शादी समारोह के दौरान कुछ युवकों का स्थानीय लोगों से विवाद हो गया था, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने शांत करा दिया था।

उन्होंने दावा किया कि बारात से लौटते समय गांव के बाहर कुछ युवकों पर हमला किया गया, जिसमें कथित रूप से वाहन में तोड़फोड़ और मारपीट की गई। इस घटना में कई लोग घायल होने की बात कही जा रही है।
स्वामी यशवीर महाराज के अनुसार, हमलावरों ने कथित तौर पर धमकी भरे शब्दों का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो इस मुद्दे को लेकर पंचायत बुलाई जाएगी।

उन्होंने मुज़फ्फरनगर पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान कर कठोर धाराओं में कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। घटना के वास्तविक तथ्यों और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.