मुजफ्फरनगर: मामूली विवाद बना मारपीट का कारण, सड़क पर भिड़े दो पक्ष; CCTV वीडियो वायरल

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सिविल लाइन क्षेत्र में दो पक्षों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई।
- मारपीट का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी।
- पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बड़े झगड़े में बदल गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की कच्ची सड़क पर दो पक्षों के बीच खुलेआम मारपीट हुई। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि सरवट निवासी आमिर और आजम बारिश के दौरान कार से गुजर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला साबिर सड़क पर मौजूद था। आरोप है कि रास्ता खाली कराने के लिए कार सवारों ने हॉर्न बजाया और हटने को कहा, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।
देखते ही देखते कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने फोन कर अपने-अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सड़क पर ही दोनों गुट आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। वायरल वीडियो में कई लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाते हुए नजर आ रहे हैं।
मारपीट के कारण मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोग भी घटना को देखकर सहम गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू की।
पुलिस ने शुरू की जांच
सिविल लाइन थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना में आमिर के भाई सुजाव को चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अब वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.