नोएडा में स्वाइन फ्लू का कहर, एक दिन में 105 नए मामले मिलने से मचा हड़कंप

HIGHLIGHTS
- नोएडा में कुल मामले बढ़कर 120 हुए
- सभी मामलों की जांच निजी अस्पतालों में कराई गई
- स्वास्थ्य विभाग मरीजों की स्थिति पर रख रहा नजर
- दिल्ली में भी H1N1 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं
नोएडा। जिले में मंगलवार को स्वाइन फ्लू के मामलों में अचानक बड़ा उछाल देखने को मिला। एक ही दिन में 105 नए मामले सामने आने के बाद जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 120 हो गई है। इससे एक दिन पहले सोमवार को जिले में स्वाइन फ्लू के केवल 15 मरीज दर्ज किए गए थे।
24 घंटे में तेजी से बढ़े स्वाइन फ्लू के मरीज
महज 24 घंटे में स्वाइन फ्लू के मामलों में हुई इस तेज बढ़ोतरी से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को सामने आए सभी 120 मामलों की जांच निजी अस्पतालों में कराई गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने दिए निर्देश
स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों से मरीजों की रिपोर्ट और अन्य जरूरी जानकारी जुटा रहा है। इसके साथ ही सभी मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी मरीजों को उचित उपचार मिल सके। स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कदम उठाए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता और लोगों से अपील
एक दिन में 105 नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अधिकारियों ने लोगों से स्वाइन फ्लू के लक्षणों को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। बुखार, खांसी और गले में खराश इसके शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा शरीर में दर्द और सांस लेने में परेशानी भी इसके प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेने की अपील की जा रही है।
दिल्ली में भी तेजी से बढ़ रहे H1N1 के मामले
दूसरी ओर, दिल्ली में भी स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल दिल्ली में इन्फ्लुएंजा-ए के 2,300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इनमें शुक्रवार तक H1N1 के 1,777 से अधिक मामले शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अकेले गुरुवार को 114 नए H1N1 मरीज मिले।
स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में मौजूदा स्थिति की समीक्षा के साथ रोकथाम और नियंत्रण के उपायों पर चर्चा की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.