उत्तर प्रदेश
कानपुर एक्सप्रेस पर यात्री ने की पत्थरबाजी, करीब एक दर्जन लोग घायल

HIGHLIGHTS
- कानपुर के जूही आउटर केबिन के पास मंगलवार रात हुई घटना।
- कानपुर एक्सप्रेस में नहीं चढ़ पाने पर यात्री ने ट्रेन पर पथराव किया।
- पत्थरबाजी में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।
कानपुर। जूही आउटर केबिन के पास मंगलवार रात कानपुर एक्सप्रेस में चढ़ने में नाकाम रहे एक यात्री ने गुस्से में आकर ट्रेन पर जमकर पथराव कर दिया। इस घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। मामले में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद पत्थरबाज मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.