फिलीपींस: पलावन के पास फेरी में भीषण आग, पांच लोगों की मौत; 87 अब भी लापता

HIGHLIGHTS
- फेरी में कुल 134 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे
- अब तक 42 लोगों को सुरक्षित बचाया गया
- बचाए गए लोगों में 38 यात्री और चार क्रू सदस्य हैं
मनीला। फिलीपींस के पलावन प्रांत के पास बुधवार शाम एक फेरी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 87 लोग अभी तक लापता बताए जा रहे हैं। घटना पलावन प्रांत के एक प्रमुख पर्यटन स्थल के पास हुई।
फिलीपींस का पलावन प्रांत अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। यहां एल निडो और पुएर्टो प्रिंसेसा सबटेरियन रिवर सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल हैं।
कोस्ट गार्ड के मुताबिक, एम/वी जून एस्टर नाम की फेरी में बुधवार शाम तट से करीब 2.2 किलोमीटर की दूरी पर आग लगी। अब तक पांच शवों को किनारे पर लाया जा चुका है। कोस्ट गार्ड की ओर से जारी किए गए वीडियो में फेरी पूरी तरह आग की लपटों से घिरी हुई नजर आ रही है।
कोस्ट गार्ड कैप्टन नोएमी कायाब्याब ने बताया कि जहाज के मैनिफेस्ट के अनुसार फेरी में कुल 134 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।
अब तक 42 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। इनमें 38 यात्री और चार क्रू सदस्य शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि फिलहाल उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 87 लोग अभी भी लापता हैं। उनके अनुसार यह लाइव डेटा है, जो बचाव अभियान जारी रहने के साथ बदल सकता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.