राष्ट्रपति भवन पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, पीएम मोदी ने गर्मजोशी से किया स्वागत

HIGHLIGHTS
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का औपचारिक स्वागत किया।
- राष्ट्रपति भवन में बालेन शाह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
- स्वागत के बाद दोनों नेताओं ने भारतीय और नेपाली प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का औपचारिक स्वागत किया। बालेन शाह राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां पीएम मोदी ने उनसे हाथ मिलाकर गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया।
राष्ट्रपति भवन में हुए इस औपचारिक स्वागत के साथ ही बालेन शाह के आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई। माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और दोनों पड़ोसी देशों के सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा होगी।
औपचारिक स्वागत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारतीय और नेपाली प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की।
बालेन शाह को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया।
पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता जारी है। भारत और नेपाल के बीच इस बातचीत में कनेक्टिविटी, व्यापार और ऊर्जा से जुड़े एजेंडे पर चर्चा होने की उम्मीद है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.