खराब मौसम के कारण पटना जाने वाली इंडिगो फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, 198 लोग थे सवार

HIGHLIGHTS
- पटना में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट की गई।
- पुणे से पटना जा रही फ्लाइट संख्या 6ई 653 सोमवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी।
- पायलट इन कमांड अमित शर्मा ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को लखनऊ की ओर मोड़ा।
पटना में मौसम खराब रहने और दृश्यता कम होने के चलते पुणे से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 653 को सोमवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, पटना एयरपोर्ट पर मौसम की स्थिति अनुकूल नहीं थी, जिसके कारण विमान को वहां उतरने की अनुमति नहीं दी गई।
यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट इन कमांड अमित शर्मा ने विमान को लखनऊ की ओर मोड़ दिया। इसके बाद सोमवार सुबह पौने तीन बजे फ्लाइट की लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
इस विमान में कुल 198 लोग सवार थे। इनमें 187 वयस्क यात्री, 5 शिशु और 6 क्रू मेंबर्स शामिल थे। लखनऊ में उतरने के बाद सभी यात्रियों को एयरपोर्ट टर्मिनल पर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गईं। साथ ही विमान की तकनीकी जांच भी की गई।
एयरलाइन अधिकारियों के मुताबिक, पटना में मौसम साफ होने के बाद फ्लाइट को सुबह आठ बजे लखनऊ से पटना के लिए रवाना कर दिया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.