हॉकी टीम की जर्सी के रंग बदलाव पर प्रियंका गांधी का हमला, बोलीं- देश की आत्मा को कोई नहीं बदल सकता

HIGHLIGHTS
- प्रियंका गांधी ने हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
- उन्होंने कहा- देश की आवाज युवाओं की आवाज है, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
- प्रियंका ने आरएसएस और पैलेट गन मामले को लेकर भी सवाल उठाए।
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग नीले से बदलकर भगवा किए जाने को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
प्रियंका गांधी ने क्या कहा?
प्रियंका गांधी ने कहा कि चाहे जर्सी का रंग बदला जाए या शिक्षा नीति के जरिए इतिहास को दोबारा लिखने की कोशिश की जाए, लेकिन देश के युवा क्या सोचते हैं, यह सभी ने देखा है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर जुटे युवाओं की आवाज देश की आवाज है।
आरएसएस पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई की नींव अहिंसा और सत्य पर रखी गई थी और इसमें आरएसएस की कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस सच्चाई को जानता है और जिन लोगों को जानकारी नहीं थी, उन्हें अब पता चल रहा है कि उनकी मंशा क्या है।
'देश की आत्मा कायम रहेगी'
कांग्रेस सांसद ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया था। उन्होंने कहा कि देश की आत्मा अहिंसा, सत्य और भाईचारे पर आधारित है, जिसे कोई भी खत्म नहीं कर सकता।
प्रियंका गांधी ने कहा कि चाहे समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश हो, हिंसा को बढ़ावा दिया जाए या नफरत फैलाई जाए, लेकिन देश की आत्मा हमेशा कायम रहेगी, जो भाईचारे, आपसी प्रेम और एकता से बनी है।
उन्होंने आगे कहा, "लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल जी आपके सामने जिस लड़के के पूरे शरीर में पैलेट के निशान दिखा रहे थे, वे पैलेट कहां से आए? क्या वे आसमान से गिर गए थे?"
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.