पंजाब में अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार; बचाव कार्य जारी

HIGHLIGHTS
- अमृतसर से कटिहार जा रही ट्रेन में अचानक लगी आग।
- राजपुरा से करीब 15 किलोमीटर दूर बसंतपुरा स्टेशन के पास हुई घटना।
- ट्रेन में धुआं और लपटें उठने से यात्रियों में मची अफरा-तफरी।
पटियाला। अमृतसर से कटिहार जा रही ट्रेन में राजपुरा से करीब 15 किलोमीटर दूर बसंतपुरा स्टेशन के नजदीक अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। ट्रेन में धुआं और आग की लपटें दिखाई देते ही यात्रियों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थिति को देखते हुए चालक और रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए ट्रेन को रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस घटना में किसी भी यात्री की मौत या गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। समय रहते उठाए गए कदमों से एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। फिलहाल ट्रेन से बाहर निकाले गए सभी यात्री आसपास के खेतों में सुरक्षित स्थान पर खड़े हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.