रायबरेली की खराब सड़कों पर राहुल गांधी नाराज, अधिकारियों से पूछा- अब तक कार्रवाई क्यों नहीं

HIGHLIGHTS
- बैठक में अधिकारियों के सामने सड़क की स्थिति से जुड़े मुद्दे रखे गए।
- गड्ढों के कारण लोगों को हो रही दिक्कतों पर चर्चा हुई।
- संबंधित विभागों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया गया।
रायबरेली: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दिशा समिति की बैठक में रायबरेली की खराब सड़कों का मुद्दा उठाया। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सड़कों पर बने गड्ढों की तस्वीरें दिखाईं और सवाल किया कि अब तक इन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। राहुल गांधी ने कहा कि सड़कों की बदहाल स्थिति के चलते आम लोगों को परेशानी हो रही है।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया और सड़क मरम्मत का काम तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। दिशा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा और सड़कों के रखरखाव को लेकर भी चर्चा हुई। राहुल गांधी ने अधिकारियों से जल्द रिपोर्ट देने को कहा, ताकि सड़कों की स्थिति और मरम्मत कार्य की प्रगति की समीक्षा की जा सके।
आप लोग क्या कर रहे हैं?
राहुल ने कहा कि जब सरकार की ओर से फंड दिया जा रहा है तो काम क्यों नहीं हो रहा है? उन्होंने सवाल किया, ‘आप लोग क्या कर रहे हैं?’ इस बैठक में ऊंचाहार से BJP विधायक मनोज पांडेय, एमएलसी और राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद थे।
कलेक्ट्रेट में करीब ढाई घंटे की बैठक से पहले राहुल गांधी ने सुबह जनता दरबार लगाया। इस दौरान महिला कांग्रेस नेता ने उन्हें राखी बांधी। राहुल से यहां सपा नेताओं ने भी मुलाकात की। इसके बाद राहुल लखनऊ रवाना हो गए, जहां से वे दिल्ली जाएंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.