विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: चयन ट्रायल से बाहर किए जाने पर विनेश फोगाट पहुंचीं दिल्ली हाई कोर्ट

HIGHLIGHTS
- विनेश ने लंबित याचिका के तहत नई अर्जी दाखिल की है।
- पुरानी याचिका में महिला एथलीटों के लिए नीति बनाने की मांग की गई है।
- यह नीति गर्भावस्था और मैटरनिटी लीव के बाद खेलों में लौटने वाली खिलाड़ियों से जुड़ी है।
नई दिल्ली। 2026 सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में शामिल होने की अनुमति की मांग को लेकर ओलिंपियन विनेश फोगाट ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।
याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अधिवक्ता से मामले में निर्देश लेने को कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को होगी।
लंबित याचिका पर दाखिल की नई अर्जी
विनेश फोगाट ने यह नई अर्जी अपनी एक लंबित याचिका के संबंध में दाखिल की है। लंबित याचिका में उन्होंने गर्भावस्था और मैटरनिटी लीव के बाद खेलों में वापसी करने वाली महिला एथलीटों के लिए एक नीति बनाए जाने की मांग की है।
ताजा अर्जी में फोगाट ने डब्ल्यूएफआई के सात सितंबर के आदेश पर रोक लगाने की मांग की है। इसी आदेश के तहत उन्हें चयन प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.