रुड़की में सड़क हादसा: जीजा-साले की मौत, डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर

HIGHLIGHTS
- बुग्गावाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई।
- तेलपुरा पुल के पास एक तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
- हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
- पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
- जानकारी के अनुसार, सचिन पुत्र वेदपाल, निवासी ग्राम टांडा मानसिंह (थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर) अपने साले काका, निवासी ग्राम अन्नेकी (जिला हरिद्वार) के साथ बाइक पर…
रुड़की। बुग्गावाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। तेलपुरा पुल के पास एक तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सचिन पुत्र वेदपाल, निवासी ग्राम टांडा मानसिंह (थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर) अपने साले काका, निवासी ग्राम अन्नेकी (जिला हरिद्वार) के साथ बाइक पर अन्नेकी जा रहा था। शाम करीब चार बजे तेलपुरा पुल के पास सामने से आ रही डीसीएम ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भगवान मेहर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया और सड़क पर लगे जाम को खुलवाया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.