सहारनपुर: एक करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 502 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

सहारनपुर जिले के गंगोह क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन सवेरा 2.0 में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 502 ग्राम स्मैक बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
सीओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि मुखबिर से मिली सटीक जानकारी के आधार पर पुलिस ने गंगोह बाईपास रोड स्थित विद्यार्थी तिराहे के पास रात करीब 11 बजे घेराबंदी कर आरोपी साहिब को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव घाटमपुर का रहने वाला है।
लंबे समय से तस्करी में संलिप्त
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह काफी समय से स्मैक की तस्करी कर रहा था। उसने यह भी बताया कि बरामद खेप उसे एक साथी से मिली थी और वह इसे गंगोह इलाके में किसी अज्ञात व्यक्ति को सौंपने वाला था।
नशा तस्करी नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस अब आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहन जांच कर पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
टीम और नेतृत्व की भूमिका
इस कार्रवाई का निर्देशन कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने किया। टीम में उपनिरीक्षक अतुल कुमार, हेडकांस्टेबल मुकेश कुमार, अंकुश गोदरा, उदित मलिक और सूरज शर्मा शामिल रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.