सहारनपुर में पीएनबी के करेंसी चेस्ट में नकली नोट कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- बैंक के तीन कर्मचारियों की भूमिका जांच में सामने आई थी
- मामले में 29 अगस्त को पुलिस ने जांच शुरू की थी
- जांच बाद में राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपी गई
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब नेशनल बैंक के सहारनपुर स्थित करेंसी चेस्ट में नकली नोटों की साजिश के मामले में फरार आरोपी अमित कुमार को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। अमित कुमार बैंक का कर्मचारी है और एफआईआर में उसे मुख्य आरोपी बनाया गया है। इस मामले में एनआईए के लखनऊ थाने में भी एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
बता दें कि 29 अगस्त को सहारनपुर के सदर बाजार थाने को पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये मूल्य के नकली भारतीय नोट बरामद होने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान बैंक के तीन कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आई थी, जिसके बाद बैंक ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। हालांकि, बाद में जांच एनआईए को सौंप दी गई। एनआईए ने 3 सितंबर को अपने थाने में दोबारा एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एनआईए जल्द ही इस पूरी साजिश का खुलासा करेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.