शामली: चवन्नी-अठन्नी कोड से स्मैक बिक्री का खुलासा, 5 तस्कर गिरफ्तार

शामली: चवन्नी और अठन्नी जैसे कोड वर्ड्स के जरिए नशीले पदार्थों की बिक्री से जुड़े स्टिंग का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में आदर्श मंडी थाना पुलिस और शहर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 679 ग्राम चरस बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार, आदर्श मंडी थाना पुलिस ने चार तस्करों—आकाश, अली, सोनू (निवासी मोहल्ला रैदासपुरी, बनत) और आरिस (निवासी मोहल्ला प्रेमनगर, बनत)—को 514 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। वहीं शहर कोतवाली पुलिस ने अनवर (निवासी गांव खेड़ीकरमू) को 165 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। स्टिंग के बाद मिले इनपुट के आधार पर की गई कार्रवाई में यह सफलता मिली है।
एसपी ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि पुलिस स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.