श्रेयस अय्यर सिडनी के अस्पताल में भर्ती, पसलियों में चोट के बाद आईसीयू में रखे गए

भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को पसलियों में गंभीर चोट लगने के बाद सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में निगरानी के तहत रखा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि अय्यर को आंतरिक रक्तस्राव (इंटरनल ब्लीडिंग) की समस्या है, जिसके चलते उन्हें कम से कम 5 से 7 दिन तक अस्पताल में रहना पड़ सकता है।
पसलियों में लगी थी गंभीर चोट
यह हादसा सिडनी में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले के दौरान हुआ। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 34वें ओवर में हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का कैच पकड़ने की कोशिश में अय्यर को चोट लग गई। वह बैकवर्ड पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे थे और कैच पकड़ने के दौरान असंतुलन के चलते जोरदार तरीके से जमीन पर गिर पड़े।
कैच तो उन्होंने शानदार तरीके से पकड़ लिया, लेकिन गिरते समय उनकी पसलियों में गहरी चोट आई। दर्द इतना तेज था कि अय्यर मैदान पर ही पेट और छाती दबाकर तड़पते दिखे। मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर पहुंची और उन्हें स्ट्रेचर के सहारे बाहर ले जाया गया।
अब उनकी इंजरी की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ICU में भर्ती किया है। टीम प्रबंधन ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें कुछ दिनों तक आराम और चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.