अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

HIGHLIGHTS
- वारदात थाना कैंटोनमेंट क्षेत्र में हुई।
- घटना शाम करीब 6 बजे की बताई गई है।
- हमलावर मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचे थे।
अमृतसर। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मधुसूदन उर्फ मैड संधू की बाइक सवार दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। थाना कैंटोनमेंट के लोहारका रोड इलाके में बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
वारदात के बाद दोनों हमलावर बाइक से मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से मैड संधू को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी, कई सुराग मिलने का दावा
आरोप है कि कुछ गरम ख्याली सोशल मीडिया हैंडल्स की ओर से मैड संधू को लचर फैलाने को लेकर जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। घटनास्थल पर पहुंचे ADCP श्री वेनिला ने बताया कि वारदात शाम करीब 6 बजे लोहारका रोड पर हुई। उन्होंने कहा कि आरोपियों के संबंध में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं और जांच जारी है।
ADCP के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू पर अचानक गोलियां चला दीं और इसके बाद मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैड संधू शाम करीब 6 बजे अपने आवास ड्रीम सिटी के बाहर सड़क पर किसी काम से गए थे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावर पहले से वहां घात लगाए बैठे थे। मौका मिलते ही उन्होंने मैड संधू पर गोलियां चला दीं।
कपड़ों और लचर को लेकर मिली थी धमकी
मैड संधू ड्रीम सिटी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे। उनके साथ घर में उनकी वृद्ध मां और एक भाई रहता है। संधू सैलून चलाने के साथ अपना सोशल मीडिया हैंडल भी संचालित करते थे। उनके कपड़ों और लचर को लेकर उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं। मैड संधू कुछ पंजाबी फिल्मों में अभिनय भी कर चुके हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.