बहराइच के महसी में सपा-भाजपा समर्थक भिड़े, धक्का-मुक्की के बाद पुलिस-पीएसी तैनात

HIGHLIGHTS
- मामला हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा चौराहे का है।
- निजी चैनल की टीम लोगों से चुनाव को लेकर राय जान रही थी।
- किसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई।
बहराइच। महसी विधानसभा क्षेत्र में जनता का चुनावी मूड जानने पहुंची एक निजी चैनल की टीम के कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार दोपहर सपा और भाजपा समर्थकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनके बीच धक्का-मुक्की व खींचतान शुरू हो गई। हंगामे के कारण कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी की तैनाती कर दी गई।
मामला हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा चौराहे का है। एक निजी चैनल की टीम आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र के लोगों की राय जानने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रही थी। इसी दौरान किसी मुद्दे को लेकर सपा और भाजपा समर्थकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में बात बढ़ गई और दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच खींचतान और धक्का-मुक्की होने लगी।
हंगामा बढ़ता देख कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोग दोनों पक्षों के बीच पहुंचे और किसी तरह विवाद शांत कराया। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर फोर्स तैनात है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.