इंदौर में तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने भाई-बहन को मारी टक्कर, BTech छात्रा की मौत

HIGHLIGHTS
- कटनी निवासी अर्चिता झार अपने भाई प्रणय के साथ दोपहिया वाहन से जा रही थी।
- दोनों सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आ गए।
- टैंकर की रफ्तार अधिक होने के कारण भाई-बहन को संभलने का मौका नहीं मिला।
इंदौर: भारी और तेज रफ्तार वाहनों की वजह से इंदौर में एक और गंभीर सड़क हादसा सामने आया है। राजवाड़ा क्षेत्र में हाल में हुए बस हादसे के बाद अब छोटा बांगड़दा रोड पर तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने दोपहिया वाहन सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में बीटेक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हुआ है।
छोटा बांगड़दा इलाके में हुए इस हादसे ने शहर की यातायात व्यवस्था और सड़कों पर चलने वाले भारी वाहनों की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दोपहिया वाहन से जा रहे थे भाई-बहन
जानकारी के अनुसार, हादसा छोटा बांगड़दा रोड पर वेंदाश इंटरनेशनल स्कूल के सामने हुआ। कटनी निवासी अर्चिता झार अपने भाई प्रणय के साथ दोपहिया वाहन से जा रही थी। इसी दौरान दोनों की टक्कर बेकाबू टैंकर से हो गई।
बताया गया कि टैंकर की रफ्तार काफी तेज थी। इसके चलते भाई-बहन को संभलने का मौका नहीं मिला और दोनों भारी वाहन की चपेट में आ गए।
20 वर्षीय छात्रा की मौके पर मौत
टैंकर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि 20 वर्षीय अर्चिता झार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसका भाई प्रणय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।
हादसे के बाद चालक पकड़ा गया
हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल प्रणय को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और पुलिस को घटना की सूचना दी।
टीआई देवेंद्र कुशवाह के मुताबिक, नगर निगम के पानी के टैंकर ने दोनों को टक्कर मारी थी। एक्सीडेंट के बाद चालक टैंकर को तेज रफ्तार में लेकर भागने लगा। कुछ राहगीरों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.