स्टालिन ने उठाया एआईएडीएमके का मामला, कहा- हमारे खिलाफ आरोप निराधार

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए सवाल उठाया कि क्या उनकी सहयोगी पार्टी एआईएडीएमके को भ्रष्टाचार के आरोपों से मुक्त कर दिया गया है।
स्टालिन ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप “घिसी-पिटी कहानी” पर आधारित हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राजनीतिक वंशवाद और भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा, "राजनीति में आने की पूरी आज़ादी है, लेकिन असली मुकाबला जनता के सामने ही होता है। जिन लोगों ने ये आरोप लगाए हैं, वे हमारे स्तर तक नहीं पहुँच पाए।"
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधते हुए स्टालिन ने कहा, "जो लोग आज भाजपा के साथ हैं, वही वास्तविक रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। एआईएडीएमके को सुप्रीम कोर्ट ने दोषी पाया है। पहले जब भाजपा उनके साथ गठबंधन में नहीं थी, तब उन्होंने कितने आरोप लगाए थे? अब क्या उन्हें अपनी ‘वॉशिंग मशीन’ में धो दिया गया है?"
सीएम ने यह भी कहा कि तमिलनाडु में हिंदू धर्म विरोधी होने के आरोप निराधार हैं। सत्ता में DMK आने के बाद 1,730 दिनों में 4,000 से अधिक मंदिरों में अभिषेक किया गया, जो भाजपा शासित किसी राज्य में नहीं हुआ। उन्होंने कहा, "सच्चे भक्त इससे संतुष्ट हैं।"
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.