देहरादून में घर में घुसकर तीन लोगों की हत्या, आरोपी प्लंबर हिरासत में

HIGHLIGHTS
- तीनों पर पेचकस से कई वार किए जाने की बात सामने आई है।
- सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
- तीनों शवों को कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया।
देहरादून। राजधानी देहरादून में एक बड़ी वारदात सामने आई है। रायपुर इलाके में घर के अंदर घुसकर तीन लोगों की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बदमाश लूट के इरादे से घर में दाखिल हुए थे।
जानकारी के मुताबिक, तपोवन रोड स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में एक दंपती और उनकी नौकरानी की हत्या की गई। दंपती के बच्चे बाहर रहते हैं। घटना के समय घर में दंपती और नौकरानी ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि तीनों पर पेचकस से कई वार किए गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया। मृतकों की पहचान देहरादून निवासी रमेश कपूर और रजनी कपूर तथा दरभंगा, बिहार निवासी शीला के रूप में हुई है।
आरोपी हिरासत में
बुजुर्ग दंपती और एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी प्लंबर का काम करता है और पहले से ही बुजुर्ग दंपती को जानता था।
बताया गया है कि बुजुर्ग दंपती ने मंगलवार को उसे प्लंबिंग के काम के लिए अपने घर बुलाया था। काम पूरा होने के बाद आरोपी और बुजुर्ग दंपती के बीच विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने अकेले ही तीनों हत्याओं को अंजाम दिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.