एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे भारतीय वायुसेना के अगले प्रमुख

HIGHLIGHTS
- एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित वर्तमान में वायुसेना के उप प्रमुख हैं।
- उन्होंने एक जुलाई 2026 को उप प्रमुख का पद संभाला था।
- उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2028 तक रहेगा।
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह 31 अक्तूबर 2026 की दोपहर से वायुसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे और 31 दिसंबर 2028 तक इस पद पर रहेंगे। राष्ट्रपति ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
वर्तमान में एयर मार्शल दीक्षित वायुसेना के उप प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने एक जुलाई 2026 को यह पदभार ग्रहण किया था। वह एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे। अमर प्रीत सिंह ने 30 सितंबर 2024 को वायुसेना प्रमुख का पद संभाला था और 31 अक्तूबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे।
तेजस समेत स्वदेशी परियोजनाओं में अहम भूमिका
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस और वायुसेना की अन्य स्वदेशी विमान परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका के लिए जाना जाता है। उनकी नियुक्ति के बाद वायुसेना में आत्मनिर्भरता पर जोर और बढ़ने की उम्मीद है।
1986 में वायुसेना की लड़ाकू शाखा में हुए शामिल
एयर मार्शल दीक्षित 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना की लड़ाकू शाखा में शामिल हुए थे। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, बांग्लादेश के रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के पूर्व छात्र हैं।
3,500 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित के पास 3,500 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है। उन्होंने मिराज-2000, मिग के विभिन्न संस्करणों, जगुआर, तेजस, हॉक, आईएल-78, एएन-32, एवरो, किरण और एचपीटी-32 समेत कई विमानों को उड़ाया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.