टोयोटा हाईराइडर का नया 7-सीट वाला वर्जन जल्द भारत में होगा लॉन्च, टेस्टिंग जारी

नई दिल्ली: भारत की प्रमुख वाहन निर्माता टोयोटा जल्द ही अपनी लोकप्रिय SUV Hyryder का नया 7-सीट वाला वर्जन पेश करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे Toyota Urban Cruiser Hyryder के नए वर्जन के रूप में लॉन्च किया जा सकता है, जो अधिक यात्रियों के लिए अनुकूल होगा।
टेस्टिंग के दौरान SUV दिखी पहाड़ियों में
सूत्रों के मुताबिक लॉन्च से पहले इस SUV की टेस्टिंग की जा रही है। हाल ही में इसे पहाड़ी मार्गों पर देखा गया, जहां पूरी तरह से ढंका हुआ यूनिट नजर आया। बताया जा रहा है कि एक्सटीरियर डिज़ाइन लगभग वही रहेगा जो पांच सीटों वाले वर्जन में है, लेकिन इसमें तीसरी पंक्ति के लिए अतिरिक्त सीटें दी जाएंगी। इससे बूट स्पेस में थोड़ी कमी हो सकती है।
इंजन और प्रदर्शन
7-सीट वाले वर्जन में इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 92.45 पीएस की पावर और 122 से 136 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करेगा। इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्पों के साथ पेश किया जा सकता है।
फीचर्स में भी होगा अपडेट
टोयोटा की योजना है कि 7-सीट वर्जन में भी कई आकर्षक फीचर्स शामिल होंगे। इनमें प्रोजेक्टर LED हेडलाइट्स, LED DRL, ऑटो हेडलाइट, LED टेल लैंप, रूफ रेल, रियर विंडो वाइपर और वॉशर, शॉर्क फिन एंटीना, ड्यूल-टोन इंटीरियर, एंबिएंट लाइट्स, 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, Apple CarPlay और Android Auto, आर्किमिस ऑडियो सिस्टम, 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज़ कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, ऑटो एसी, रियर AC वेंट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, PM 2.5 एयर फिल्टर और की-लेस एंट्री जैसे फीचर्स शामिल होने की संभावना है।
लॉन्च और मुकाबला
टोयोटा ने अभी लॉन्च की आधिकारिक तारीख नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि 2026 के अंत तक यह SUV भारतीय बाजार में पेश की जा सकती है। यह SUV मिड-साइज़ सेगमेंट में पेश की जाएगी और इसका मुकाबला Hyundai Alcazar, Tata Safari, MG Hector Plus और Kia Carens Clavis जैसी गाड़ियों से होगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.