बदायूं में दर्दनाक हादसा: डंपर की टक्कर से टेंपो सवार तीन लोगों की मौत, कई घायल

HIGHLIGHTS
- तेज रफ्तार डंपर ने टेंपो को पीछे से मारी टक्कर।
- हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हुई।
- टेंपो में क्षमता से अधिक करीब 16 सवारियां थीं।
यूपी के बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। खितौरा के गोदी नगला के पास तेज रफ्तार डंपर ने सवारियों से भरे टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
क्षमता से अधिक सवारियां थीं टेंपो में, पुलिस की अनदेखी पर सवाल
जानकारी के अनुसार, हादसे के समय टेंपो में करीब 16 लोग सवार थे, जो उसकी क्षमता से काफी अधिक थे। पुलिस और प्रशासन की अनदेखी के चलते सड़कों पर चल रहे ओवरलोड वाहन हादसों का कारण बन रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंच गए।
पुलिस ने शुरू किया राहत-बचाव कार्य
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को एंबुलेंस की मदद से बिल्सी सरकारी अस्पताल और सहसवान के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
हादसे में जान गंवाने वाले लोग
रूपवती: पत्नी पप्पू, निवासी गाजीपुर वसुंधरा एंक्लेव, मयूर विहार फेस 3, पूर्वी दिल्ली।
ओमकार: 47 वर्ष, पुत्र रामचरण, निवासी थाना उघैती, बदायूं।
शांति: 45 वर्ष, पत्नी ओमकार।
हादसे में घायल लोग
परवीन: 25 वर्ष, पुत्री अकबर।
साईदन: 50 वर्ष, पत्नी अकबर।
आबिद: पुत्र खुर्शीद खान।
अयान: 5 वर्ष, पुत्र सानू।
उपरोक्त चारों निवासी ग्राम शहबाजपुर, थाना सहसवान हैं।
संजीता: पत्नी कल्लू, निवासी ग्राम शहबाजपुर, थाना सहसवान।
मोहरकली: 30 वर्ष, पुत्री जगदीश, निवासी ग्राम कुदई, थाना जरीफनगर।
नजमा: पत्नी गुलशेर, निवासी मजहबाग, थाना सहसवान।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.