ट्रंप ने सऊदी क्राउन प्रिंस की कॉल दो बार ठुकराई, हूती विद्रोहियों पर एयरस्ट्राइक से किया इनकार

HIGHLIGHTS
- मोखा पर कब्जे के बाद हूती विद्रोही हनिश द्वीपों की ओर बढ़ रहे हैं।
- मोखा शहर बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य से करीब 80 किलोमीटर दूर है।
- हूती लड़ाकों की बढ़त के बीच सऊदी समर्थित यमन सरकार की सेना पीछे हटने को मजबूर हुई है।
वॉशिंगटन। अमेरिका और पश्चिम एशिया की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की फोन कॉल को दो बार अस्वीकार कर दिया।
रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी प्रिंस चाहते थे कि अमेरिका हूती विद्रोहियों के खिलाफ सीधे हवाई हमले करे, लेकिन ट्रंप ने फिलहाल ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रणनीतिक रूप से बेहद अहम लाल सागर के बंदरगाह शहर मोखा पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद वे हनिश द्वीपों की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इससे दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्गों में शामिल 'बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य' पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है।
मोखा शहर इस जलडमरूमध्य से महज 80 किलोमीटर की दूरी पर है। इसी मार्ग से दुनिया भर का करीब 12 प्रतिशत व्यापार और सामान गुजरता है। हूती लड़ाकों के आगे बढ़ने के चलते सऊदी समर्थित यमन सरकार की फौज को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.