ओडिशा में कछुओं की तस्करी का खुलासा, दो बाइक से ले जाए जा रहे थे 55 जिंदा कछुए

HIGHLIGHTS
- वन्यजीवों की अवैध तस्करी की सूचना पर टीम ने कार्रवाई की।
- MPV-53 गांव के पास नहर वाले रास्ते पर छापा मारा गया।
- दो मोटरसाइकिलों को रोककर 55 कछुए बरामद किए गए।
भुवनेश्वर। ओडिशा के मलकानगिरी जिले में वन्यजीवों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 55 जिंदा इंडियन फ्लैप-शेल कछुओं को बरामद किया है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि उन्हें वन्यजीवों की अवैध तस्करी की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर बुधवार को मोटू वन क्षेत्र और पुलिस की टीम ने MPV-53 गांव के पास नहर वाले रास्ते पर कार्रवाई की।
टीम ने इस दौरान दो मोटरसाइकिलों को रोककर तलाशी ली। इन मोटरसाइकिलों पर 55 कछुओं को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था।
कछुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
सहायक वन संरक्षक प्रियंका महुका ने बताया कि बरामद किए गए सभी कछुओं को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। वहीं, तस्करी में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पहले भी बरामद किए गए थे कछुए
मलकानगिरी क्षेत्र में कछुओं की अवैध तस्करी का यह पहला मामला नहीं है। इससे कुछ दिन पहले 2 सितंबर को भी वन विभाग के अधिकारियों ने इसी तरह अवैध रूप से ले जाए जा रहे 155 जिंदा कछुओं को बरामद किया था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.