राहुल गांधी के कार्यक्रम में अनोखा विरोध, गले में डिग्रियों की माला पहनकर पहुंचा युवक

HIGHLIGHTS
- राहुल गांधी देहरादून में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से संवाद करने पहुंचे।
- पिथौरागढ़ के बेरोजगार युवक मनोज कुमार डिग्रियों की माला पहनकर पहुंचे, जो चर्चा का विषय बना।
- कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान घायल हुए कांग्रेस नेता अमर मेहता की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
देहरादून: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को छात्रों से संवाद करने के लिए देहरादून पहुंचे। बन्नू इंटर कॉलेज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में छात्र और युवा पहुंचे।
इस दौरान पिथौरागढ़ निवासी बेरोजगार युवक मनोज कुमार भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अपने गले में शैक्षणिक डिग्रियों की माला पहन रखी थी, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
लगातार हो रही बारिश के बावजूद मनोज कुमार कार्यक्रम में पहुंचे और राहुल गांधी के सामने अपनी बात रखने की उम्मीद जताई। उनका यह अलग अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
बारिश के बीच युवाओं में दिखा उत्साह
राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम में भारी बारिश के बावजूद युवाओं की मौजूदगी देखने को मिली। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राहुल गांधी के देहरादून पहुंचने पर एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
एयरपोर्ट से निकलने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे दिवंगत अमर मेहता के परिवार से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कांग्रेस ने अमर मेहता के निधन को संगठन के लिए बड़ी क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। अमर मेहता लंबे समय तक कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे और पार्टी के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे।
कार्यक्रम की तैयारी के दौरान हुआ था हादसा
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए लगाए जा रहे जर्मन हैंगर स्ट्रक्चर के दौरान एक हादसा हुआ था। बताया गया कि एल्युमिनियम का एक खंभा वहां मौजूद 65 वर्षीय कांग्रेस नेता अमर मेहता के सिर पर गिर गया था।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत सीएमआई अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पेपर लीक मुद्दे पर छात्रों से करेंगे संवाद
नीट, सीबीएसई और भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे।
कांग्रेस की ओर से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम के जरिए पार्टी आगामी चुनावों को लेकर भी अपनी रणनीति को आगे बढ़ाने की तैयारी में है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.