UP: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सितंबर में 7.93% कम होगा बिल; 604 करोड़ रुपये का फायदा

HIGHLIGHTS
- पावर कॉरपोरेशन ने कटौती को लेकर आदेश जारी किया
- सितंबर के लिए एफपीपीएएस में 7.93 प्रतिशत की कमी
- उपभोक्ताओं को करीब 604 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा
लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सितंबर महीने में राहत मिलने वाली है। बिजली बिल में 7.93 फीसदी की कमी होगी। इस संबंध में पावर कॉरपोरेशन ने आदेश जारी कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं को करीब 604 करोड़ रुपये का फायदा होगा।
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि सितंबर माह के लिए ईंधन एवं बिजली खरीद समायोजन अधिभार (एफपीपीएएस) में 7.93 प्रतिशत की कमी करने का आदेश जारी किया गया है।
इससे पहले जुलाई में उपभोक्ताओं को 4.43 प्रतिशत और अगस्त में 2.92 प्रतिशत की कमी मिली थी। विद्युत नियामक आयोग की ओर से एफपीपीएएस की गणना को लेकर दिए गए स्पष्ट निर्देशों के बाद अब यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि समायोजन केवल संबंधित अवधि की वास्तविक विद्युत क्रय लागत और अनुमन्य ट्रांसमिशन शुल्क के आधार पर ही किया जाए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.