यूपी में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश; 64 जिलों में अलर्ट

HIGHLIGHTS
- अंबेडकरनगर में मंगलवार को सबसे ज्यादा 85 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।
- जौनपुर में 84 और लखीमपुर खीरी में 62 मिमी बारिश दर्ज की गई।
- वाराणसी में हवा की अधिकतम रफ्तार 80 किमी प्रति घंटा रही।
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तराई और पूर्वांचल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं। इस दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम तो कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। बारिश और तेज हवाओं के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट आई। अंबेडकरनगर में सबसे अधिक 85 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
मंगलवार को अंबेडकरनगर में 85 मिमी, जौनपुर में 84 मिमी, लखीमपुर खीरी में 62 मिमी, बहराइच में 59 मिमी और गोंडा में 40 मिमी बारिश दर्ज हुई। कई जिलों में तेज झोंकेदार हवाएं भी चलीं। वाराणसी में हवा की अधिकतम रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं, मिर्जापुर में 52 और गोरखपुर में 42 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं।
बुधवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के 64 जिलों में गरज-चमक की चेतावनी जारी की है।
पश्चिमी यूपी में बारिश का असर बढ़ेगा
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को बदले मौसम का ज्यादा असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखने को मिल सकता है। पश्चिमी तराई के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके साथ सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के संयोग से मौसम में बदलाव हुआ है। इन मौसमी परिस्थितियों के चलते बादल सक्रिय हुए हैं और प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश तथा तेज हवाओं का दौर जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.