कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

दिल्ली में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ। गुरुग्राम में भारी बारिश के चलते निजी कंपनियों से वर्क फ्रॉम होम की अपील की गई। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 250 से ज्यादा सड़कें बंद होने की जानकारी सामने आई।

डॉ. मोनिका सिंह महावीर चौक मामले में दर्ज मुकदमे की वापसी की मांग कर रही थीं। देर रात करीब 2 बजे पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें अस्पताल भेजा।

श्रीचित्रगुप्त पीठ परिसर में 9 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी। राजस्थान के बंसी पहाड़पुर से पांच हजार टन गुलाबी पत्थर मंगाए जाने की जानकारी। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्रम पहुंचकर मामले को लेकर बातचीत की।

सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट और अफवाहों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए। बरेली में कांवड़ यात्रा और आला हजरत उर्स को लेकर सतर्कता बढ़ाने को कहा गया।

युवक ने आत्महत्या से पहले पिता के मोबाइल नंबर पर तीन वॉट्सएप संदेश भेजे थे। हाईकोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य को मामले में महत्वपूर्ण माना। धार कोर्ट के जमानत खारिज करने वाले आदेश को बरकरार रखा गया।

प्रशांत विहार कॉलोनी से सामने आया वायरल वीडियो, सोशल मीडिया पर तेजी से फैला। स्थानीय लोगों ने पुलिस में शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की। वीडियो में केले के गुच्छों को नाले के पानी में डुबोते हुए दिखने का दावा।

सनदियां-रतनपुर ओवरब्रिज के पास हुई घटना, हमलावरों ने रास्ते में रोकी थी कार। हमले में डीपीओ राहुल कुमार समेत तीन कर्मियों को लगी चोटें। हॉकी और लाठी-डंडों से वार करने का आरोप, कार भी की गई क्षतिग्रस्त।

दिल्ली हाईकोर्ट ने डॉक्टर की याचिका पर राहत देने से इनकार किया। मामला वर्ष 2019 में 16 वर्षीय लड़की के गर्भपात से जुड़ा है। अदालत ने उम्र सत्यापन के लिए दस्तावेजों की जांच को जरूरी बताया।

शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड मामले में आरोपी हैं और लंबे समय से फरार हैं पुलिस ने शाइस्ता पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है असद अहमद की मौत के समय भी शाइस्ता के पहुंचने की चर्चा हुई थी

पुलिस और महिला पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों को अलग कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस की मौजूदगी में भी काफी देर तक नोकझोंक जारी रही। प्रारंभिक जांच में दोनों महिला कांवड़िया टीमों के दिल्ली से होने की जानकारी सामने आई।

बुलंदशहर की रहने वाली सोनदेवी ने पूरी की हरिद्वार यात्रा की इच्छा। ‘महाकाल ग्रुप’ के नाम से 24 पोते दादी को लेकर निकले कांवड़ यात्रा पर। यात्रा के दौरान पोते बारी-बारी से संभाल रहे हैं पालकी का जिम्मा।

शिक्षा विभाग ने विद्यालय संचालन को लेकर नई समय-सारिणी जारी की। शनिवार को कक्षा 1 से 8 तक मध्याह्न भोजन के बाद छात्रों की छुट्टी होगी। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में शनिवार को दोपहर 1 बजे तक पढ़ाई होगी।

हबीबपुर गांव में दोपहर के समय बारिश के बीच अचानक गिरा कच्चा मकान। हादसे के वक्त घर में मौजूद थे परिवार के चार सदस्य। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला।

दिल्ली निवासी शिवभक्त सोनू ने स्कूटी को पौधों और हरियाली की थीम से सजाया। गुरुवार शाम शिव चौक पहुंचने पर उनकी अनोखी कांवड़ देखने के लिए लोग जुटे। हरिद्वार से मुजफ्फरनगर तक करीब 600 पौधे लोगों को बांट चुके हैं सोनू।

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र पिछले 13 दिनों से धरने पर बैठे हैं JPSC-JSSC रिफार्म मंच ने वार्ता के लिए प्रतिनिधियों के नाम जारी किए छात्रों की टीम भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दे सरकार के सामने रखेगी