कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…


नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत एन्क्लेव में सेना के एक ब्रिगेडियर और उनके बेटे पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में विमानन कंपनी के निदेशक सतेंद्र उर्फ सोनू (49) और ढाबा मालिक संजय शर्मा (56) को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें बाद में थाने से जमानत मिल गई थी। अब पुलिस ने सुरजीत सिंह (36), सुनील शर्मा (53), आशीष (32) और एक अन्य सतेंद्र (35) को भी हिरासत में ले लिया है। इस तरह मामले से जुड़े सभी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ…




दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में गिरावट को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है। यह निर्णय क्षेत्र में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचने के बाद लिया गया है, जिसका उद्देश्य प्रदूषण को और बढ़ने से रोकना है। AQI 226 पहुंचा ‘खराब’ श्रेणी में आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 226 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। ग्रैप उप-समिति की बैठक में मौजूदा हालात और भारत मौसम विज्ञान व…

दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब टैक्सीिंग के दौरान दो अलग-अलग एयरलाइंस के विमानों के बीच हल्की टक्कर जैसी स्थिति बन गई। इस घटना में स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों को नुकसान पहुंचा, हालांकि सभी यात्री और क्रू सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट का बी737-700 विमान रनवे की ओर बढ़ रहा था, इसी दौरान उसका दाहिना विंगलेट पास में मौजूद दूसरे विमान से टकरा गया। इस टक्कर से दूसरे विमान के पिछले हिस्से (लेफ्ट हॉरिजॉन्टल स्टेब…

नई दिल्ली। नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में एचआर एग्जीक्यूटिव रही निदा खान से जुड़े एक मामले की जांच अब तेज हो सकती है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस मामले में नासिक जाने पर विचार कर रही है। आरोप है कि निदा खान का संबंध पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े नेटवर्क और लाल किला बम धमाके की आरोपी डॉ. शाहीन शाहिद से रहा है। सूत्रों के अनुसार, निदा खान पर टीसीएस की करीब 12 महिला कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें मानसिक उत्पीड़न के साथ-साथ जबरन धर्म परिवर्तन के लिए…

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को लगातार मिल रही बम धमकियों और हाल ही में सामने आई सुरक्षा चूक के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब उन्हें जेड श्रेणी सुरक्षा कवर प्रदान किया गया है। साथ ही विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को भी और मजबूत किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, विधानसभा सचिवालय और अध्यक्ष कार्यालय को आधिकारिक ईमेल आईडी पर 6 से 7 धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए थे, जिनमें बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। इन घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं और पूरे सुरक्षा ढांचे की समीक…


दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत की सुनवाई में हिस्सा लिया। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति स्वर्ण कांत शर्मा की अध्यक्षता में हुई। सुनवाई के दौरान केजरीवाल की ओर से एक अतिरिक्त हलफनामा (affidavit) रिकॉर्ड में शामिल करने का अनुरोध किया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। वहीं, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस पर जवाब दाखिल करने की जानकारी दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित केजरीवाल ने अदालत को बताया कि व…


नई दिल्ली। साउथ-वेस्ट जिले की साइबर पुलिस टीम ने एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 35 वर्षीय आरोपी आनंद कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि वह डेटिंग और मैट्रिमोनियल ऐप्स के जरिए फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था और उनसे ठगी करता था। आरोपी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रेम, शादी, मेडिकल इमरजेंसी और बिजनेस से जुड़े झूठे बहानों का सहारा लेकर महिलाओं से पैसे ऐंठता था। वह हनी-ट्रैपिंग, रोमांस स्कैम और ब्ल…


नई दिल्ली में दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। बुधवार को ईमेल के जरिए मिली इस सूचना के बाद पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया गया। गौरतलब है कि दो दिन पहले सोमवार को भी विधानसभा को इसी तरह की धमकी मिली थी। सूत्रों के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल विधानसभा सचिवालय और संबंधित अधिकारियों को भेजा गया, जिसमें दावा किया गया कि पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़े कुछ तत्वों की ओर से यह संदेश भेजा गया है…