कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…





उत्तर प्रदेश के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। कोठी खिदमतपुर के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे रामायण पाठ के दौरान तेज रफ्तार बजरी से भरा डंपर अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं की भीड़ में जा घुसा। वाहन ने कई लोगों को रौंदते हुए मंदिर की संरचना से टकरा गया। इस हादसे में एक मासूम सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, मंगलव…


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने अपने तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान स्वयंसेवकों को संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया। उन्होंने शाखाओं के विस्तार और समाज सेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। अपने दौरे के समापन के बाद वह मंगलवार को दिल्ली से रवाना हो गए। इस दौरान मोहन भागवत ने रविवार को आयोजित 20 दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में भी हिस्सा लिया। उन्होंने संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शताब्दी वर्ष से जुड़े कार्यक्…





यूपी: प्रदेश सरकार ने भर्ती परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब तक जहां बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और कोषागार से 10 किलोमीटर की दूरी के भीतर ही परीक्षा केंद्र बनाए जाने की अनिवार्यता थी, वहीं नई व्यवस्था के तहत इस दायरे को बढ़ाकर 30 किलोमीटर कर दिया गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज की ओर से शासनादेश जारी कर सभी आयोगों और बोर्डों के अध्यक्षों को निर्देश भेज दिए गए हैं। नए नियमों के लागू होने से परीक्षा केंद्रों के चयन…
