कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

प्रभु लाल गुप्ता मकान की तीसरी मंजिल के छज्जे पर खड़े थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गुटका थूकते समय उनका संपर्क बिजली के तारों से हो गया। हादसे में उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया और उनकी मौत हो गई।

मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के आधार पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने प्रांजल को हिरासत में लिया। मुंबई के डीसीपी राज तिलक रौशन ने शनिवार को गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 11 बताई। पुलिस ने शुक्रवार को जतिन पंचाल, समीर खत्री और अंकित खटक की हिरासत मांगी थी।

मदरसा दारुल उल कुरान में बाल आयोग, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। रेस्क्यू किए गए बच्चों में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र और राजस्थान के बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बच्चों के अभिभावकों से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू की है।

कंचनबाई ने आठ दिन पहले पड़ोसी सरदार सिंह के खिलाफ मारपीट और अपशब्द कहने की शिकायत दर्ज कराई थी। पूछताछ के लिए थाने नहीं पहुंचने पर पुलिस टीम बुधवार दोपहर नागझिरी गांव पहुंची। आरोपी की पत्नी ने उसके घर पर नहीं होने की बात कही, लेकिन पुलिस को वह दरवाजे के पीछे खड़ा दिखाई दिया।

चुनाव के लिए अधिसूचना 26 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 2 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 3 नवंबर को होगी और 5 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

हादसा बुधवार देर रात जबलपुर के मझौली क्षेत्र में नीला तालाब के पास हुआ। प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे जुलूस में हाईटेंशन लाइन के संपर्क से करंट फैल गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जबलपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

देवेंद्रनगर-बड़ागांव बांध में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूब गए। हादसे में आयुष अग्रवाल (18) और कृष्णा सोनी (25) की जान चली गई। तीन अन्य युवक भी डूबने की स्थिति में आ गए, जिन्हें बचा लिया गया।

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने इंटरनेट मीडिया पर अपनी टिप्पणी साझा की। पोस्ट में गरबा और मंदिरों में रील बनाने जैसी गतिविधियों का उल्लेख किया गया। श्रीवास्तव ने मक्का की मस्जिद अल-हराम और मदीना की मस्जिद अन-नबवी के नियमों का जिक्र किया।

प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, मुआवजे और रोजगार से जुड़े मुद्दे उठाए गए। नवीन बस स्टैंड के सामने वन भूमि पर प्लॉट देने की मांग स्वीकार नहीं हुई। महंत मंगलदास त्यागी महाराज ने विकास कार्यों में स्थानीय लोगों की सहमति को जरूरी बताया।

झांसी रोड के सीएसपी रवि भदौरिया को हटाने के निर्देश दिए गए। निलंबित पुलिसकर्मियों में तीन थाना प्रभारी भी शामिल हैं। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता मिलेगी।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने रेसीडेंसी कोठी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। एमजी रोड स्थित पुराने मराठी स्कूल की जगह बने कला संकुल का भवन तैयार होने के बावजूद शुरू नहीं हो पाया है। स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए बजट खत्म होने से निर्माण कार्य अधूरा रह गया है।

हादसा शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे छिनोर की ओर से आने वाली सड़क पर हुआ। धान से लदा ट्रक पुलिस बैरिकेड तोड़कर ढलान पर बेकाबू हो गया। एसएसपी के मुताबिक, हादसे में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

साल बोरर कीट से प्रभावित 9,500 पेड़ चिह्नित। 5,157.34 हेक्टेयर वन क्षेत्र में किया गया था सर्वे। जून-जुलाई में कीटों को नष्ट करने के लिए ट्रैप-ट्री ऑपरेशन चलाया गया।

सिंगरौली जिले में शनिवार दोपहर 2 बजकर 12 मिनट 35 सेकंड पर भूकंप दर्ज किया गया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप पृथ्वी के अंदर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण आते हैं।

इंदौर में कला-संस्कृति भवन का निर्माण अब भी अधूरा है। अहिल्या स्मारक से जुड़े बाकी काम पूरे कराने पर जोर। मुख्यमंत्री से मुलाकात में शहर की विकास संबंधी समस्याएं उठाईं।